Search
Close this search box.

बलिया: नगरा मंडल में हिंदू सम्मेलन संपन्न, संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने सनातन एकता और हिंदुत्व जागरण का दिया संदेश

बलिया। रुद्राक्ष मैरिज हाल में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति नगरा के तत्वावधान में नगरा मंडल का हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी बंधु, मातृशक्ति एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

हिंदू सम्मेलन में संत चरण श्री मान मूरत दास जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष जय गुरुदेव संस्था के अनुयायी श्री छोटेलाल जी, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक आदरणीय श्रीमान रमेश जी तथा मातृशक्ति के रूप में श्रीमती शोभा मिश्रा जी (प्रवक्ता महाविद्यालय) मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया गया।

मुख्य वक्ता श्रीमान रमेश जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेक यातनाएं सहने के बाद भी सनातन परंपरा को नहीं छोड़ा। हम सभी हिंदू हैं और सनातन परंपरा के ध्वजवाहक हैं, इस पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने घर-घर सद्भाव, परस्पर सहयोग और पारिवारिक संस्कारों को बनाए रखने को प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य बताया।

हिंदुत्व जागरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में राजनीति भी हिंदुत्व के आधार पर हो रही है, यह संगठित हिंदू समाज की शक्ति का परिणाम है। यदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू समाज को संगठित न किया होता तो आक्रांताओं और विदेशी शासकों को सफलता मिली होती। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज संगठित हो रहा है और राष्ट्रविरोधी ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होंगे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि जब हिंदू समाज अपनी शक्ति को पहचानकर संगठित होगा, तब वहां के हिंदू भी सुरक्षित होंगे। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में माताओं-बहनों की भूमिका सर्वोपरि है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें दुर्गा और चंडी स्वरूप में आगे आना होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक श्रीमान अंबेश जी, जिला कार्यवाह श्रीमान सतीश जी, सह जिला कार्यवाह वेद प्रकाश जी, जिला प्रचारक श्रीमान अनुपम जी, द्विविभाग धर्म जागरण प्रमुख श्रीमान नवीन जी, खंड संघचालक बजरंग बली जी, उमाशंकर जी, लल्लन सिंह, लालबहादुर जी, रजनीश जी, पवन जी सहित हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह चंदेल जी, सचिव श्री समरजीत बहादुर सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह बृजेश जी भाईसाहब ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें