बलिया। बागेश्वर धाम सरकार के सानिध्य में काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन का भव्य आयोजन बलिया के तेजश पैलेस, हनुमान मंदिर, गड़वार रोड पर सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

ऑनलाइन हवन कार्यक्रम रात्रि 9 बजे प्रारंभ होकर रात 11:30 बजे तक चला। इस दौरान हवन में शामिल सभी यजमानों ने पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ शांतिपूर्वक हवन में भाग लिया। विशेष बात यह रही कि सभी श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन बंद रखे और पूरा मन एवं ध्यान हवन में केंद्रित किया। भीषण ठंड और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भक्तों का उत्साह और मनोबल देखने लायक रहा।
आयोजकों ने बताया कि पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार के निर्देशानुसार हवन में किसी भी प्रकार की सामग्री, दक्षिणा, फल-फूल की कमी को बाधा नहीं बनने दिया गया। श्रद्धालुओं से केवल हवन में बैठने और भक्ति में लीन रहने का आग्रह किया गया। इस व्यवस्था ने कम खर्च में, घर बैठे काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा संपन्न हवन का लाभ सभी को प्रदान किया।
इस आयोजन में तेजश इंटरप्राइजेज (जिंदल स्टील छड़ डीलर) विक्की पांडेय द्वारा टेंट, साउंड, लाइट, दरी व त्रिपाल की व्यवस्था की गई। अश्विनी तिवारी ने टीवी की व्यवस्था की, ऋषु उपाध्याय ने हवन कुंड, अजय गुप्ता ने लड्डू प्रसाद, गुड्डू बाबा ने पान, फल, इमरती, चना, गुड़, रोट व हलवा की व्यवस्था की, जबकि हवन की संपूर्ण सामग्री की व्यवस्था स्थानीय सहयोग से की गई। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा के रूप में सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि आगामी ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन 12 फरवरी को इसी स्थान पर पुनः सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए नाम लिखवाए जा सकते हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार सोनी









