Search
Close this search box.

डिंपल यादव की कथित आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, कानपुर साइबर थाने में मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कानपुर/लखनऊ। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सांसद एवं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की कथित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यह तस्वीर जानबूझकर उनकी भावनाओं को आहत करने और उन्हें बदनाम करने की नीयत से खींची गई और सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कानपुर नगर के साइबर क्राइम थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की तस्वीरों को वायरल करना न केवल व्यक्तिगत गरिमा का हनन है, बल्कि यह महिलाओं की सम्मान और निजता पर भी सीधा हमला है।

प्रकरण सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नेताओं का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया कृत्य है, जिससे एक जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ तस्वीर को वायरल करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें