Search
Close this search box.

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC का बांग्लादेश को सख्त चेतावनी, भारत जाकर मैच खेलो वरना पॉइंट्स कटेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। ICC ने साफ शब्दों में कहा है कि बांग्लादेश टीम को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, अन्यथा उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं।

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार किया था। BCB ने यह आपत्ति उस समय उठाई, जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने ICC से अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के मैचों को भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित किया जाए।

हालांकि, ICC ने BCB की इस अपील को मानने से इनकार कर दिया है। ICC का कहना है कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम और वेन्यू पहले ही तय किए जा चुके हैं और इसमें किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि बांग्लादेश टीम भारत में अपने निर्धारित मुकाबले खेलने से इनकार करती है, तो उसे प्रतियोगिता में अंक गंवाने पड़ सकते हैं।

ICC के इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि BCB आगे क्या रुख अपनाता है और क्या बांग्लादेश टीम भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले खेलने उतरेगी या नहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें