मिर्जापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने राजेश कुमार सिंह को तहसील लालगंज का महासचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर मिठाई खिलाकर संगठन में उनका स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने नव-नियुक्त महासचिव को लालगंज क्षेत्र की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन से जुड़कर मानव सेवा और समाज सेवा, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज के हर तबके के अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने राजेश कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण में संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह उर्फ शिवम, प्रदीप यादव (एडवोकेट), कविता सिंह, छोटेलाल तिवारी, शुभम सिंह, अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट- बसंत कुमार गुप्ता









