Search
Close this search box.

ग्राम सभा करोता के प्रधान दिनेश पटेल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, गांव विकास कार्यों का किया उल्लेख

वाराणसी। ग्राम सभा करोता के प्रधान दिनेश पटेल ने नववर्ष 2026 के अवसर पर गांववासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने गांव के विकास और समाज हित के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

प्रधान दिनेश पटेल ने बताया कि उनके द्वारा गांव में सड़क, खड़प्पा नाली, नाला और सीवर पाइपलाइन का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा कच्ची सड़कों पर जगह-जगह इंटरलॉकिंग ईंट लगवाकर आवागमन सुगम बनाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि एक मामला सामने आया था जिसमें बंध विहार पार्क का बाउंड्री कराना था, लेकिन प्रशासन ने फिलहाल इसे रोका। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक परमिशन के लिए प्रयास जारी रखा है। परमिशन मिलने के बाद यह पार्क समाज हित के लिए विकसित किया जाएगा।

प्रधान ने यह भी बताया कि उन्होंने 600 लोगों को बीजेपी सदस्यता में जोड़ा है और पार्टी के पदाधिकारी के रूप में गांव और समाज के हित में काम करते रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें