Search
Close this search box.

तेलंगाना: एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता गिरफ्तार, 4 राज्यों के नक्सली हमलों में रही है शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेलंगाना: राज्य पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। सुजाता विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही है और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा सहित चार राज्यों में कई नक्सली हमलों में शामिल थी। इस महिला नक्सली पर लंबे समय से सुरक्षा बलों की नजर थी, और वह कई हिंसक घटनाओं की मास्टरमाइंड मानी जाती थी।

पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि सुजाता की गिरफ्तारी से नक्सलियों के बड़े नेटवर्क पर गहरी चोट पहुंची है। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बलों ने चारों राज्यों में नक्सल विरोधी अभियानों को और तेज करने का निर्णय लिया है। इस घटना ने नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की सख्ती और उनके अभियान की सफलता को दर्शाया है।

पेद्दापल्ली जिला के रहने वाला नक्सली कमांडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही पुलिस को उसकी नक्सली पत्नी सुजाता की तलाश थी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंडकारण्यम और अबूझ मध जंगलों में मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और काफी संख्या में घायल हुए।

जिसके बाद जगह-जगह से नक्सलियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। माना जा रहा है कि इसी मुठभेड़ में घायल होने के बाद सुजाता पहचान छुपा कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाली थी। हालांकि आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं है कि सुजाता ने खुद सरेंडर किया या पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

और पढ़ें