मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 बोरी नकली जीरा पकड़ा है। यह नकली जीरा सौंफ के बीज पर सीमेंट और केमिकल की परत चढ़ाकर बनाया गया था और इसे “शिव पुजारी जीरा” ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में हितेश सिंघल और टीटू अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
असल में “शिव पुजारी जीरा” ब्रांड के मालिक गुजरात के विमल पटेल हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि उनके ब्रांड के नाम से नकली जीरा बेचा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पूरी जांच की और फिर मध्य प्रदेश पुलिस को जानकारी देकर छापेमारी करवाई।
इससे पहले दिल्ली में भी नकली जीरा पकड़ा गया था, जिसे झाड़ू से बनाया जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से नकली सामान से सावधान रहने की अपील की है।









