Search
Close this search box.

बरेली: नौ साल का प्यार फिर शादी, दो महीने बाद पत्नी ने की पति की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरेली: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो महीने बाद पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। शुरुआत में इस घटना को आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।

कैलाशपुरम कॉलोनी निवासी जितेंद्र यादव की शादी 25 नवंबर को रोडवेज में कंडक्टर ज्योति से हुई थी। दोनों की यह लव मैरिज थी और वे करीब 9 साल से रिलेशनशिप में थे। 26 जनवरी को जितेंद्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि शव वेंटिलेटर से मफलर के सहारे लटका था, जबकि उसके पैर नीचे रखे स्टूल पर टिके हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे सुसाइड की कहानी पर शक गहराने लगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि जितेंद्र की मौत गला दबाने से हुई है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी ज्योति, जितेंद्र पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर शहर में मकान और कार ज्योति के नाम पर खरीदे। ऐसा न करने पर ज्योति और उसके मायके वाले पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी देते थे।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा तब हुआ, जब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले गए। जांच में सामने आया कि वारदात के समय ज्योति ने आखिरी कॉल अपने मायके वालों को की थी। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने या शव को ठिकाने लगाने की साजिश में ससुराल पक्ष भी शामिल हो सकता है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ज्योति के मायके वालों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें