लॉस एंजेल्स। रविवार को लॉस एंजेल्स में 68वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ, जिसमें दलाई लामा तेनज़िन ग्यात्सो को स्पोकन-वर्ड एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके एल्बम “Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama” को सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए चुना गया। यह दलाई लामा के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार है।
हालांकि, चीन ने इस सम्मान की कड़ी निंदा की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि वह इस पुरस्कार के “चीन विरोधी गतिविधियों” के लिए इस्तेमाल होने का विरोध करता है। मंत्रालय ने दावा किया कि दलाई लामा पूरी तरह से धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं और राजनीतिक निर्वासित होने के कारण धर्म की आड़ में चीन-विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं।








