Search
Close this search box.

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 03.02.2026 को उप-निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से एक अभियुक्त कन्हैया धरिकार पुत्र शंकर धरिकार निवासी ग्राम कलवारी खुर्द थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर के पास से 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें