Search
Close this search box.

बलिया: माय युवा भारत के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

बलिया। माय युवा भारत, बलिया के तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरनी, रसड़ा की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बडसरी की टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रसड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही और पंदह की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में बेरूआरबारी की टीम ने प्रथम तथा पंदह की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में पिंटू चौहान ने प्रथम, विशाल यादव ने द्वितीय और राकेश यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में लक्ष्मी ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान ने विजेता और उपविजेता टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम के आयोजक माय युवा भारत के उप निदेशक कपिल देव ने कहा कि खेलों के माध्यम से आपसी समरसता, भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला युवा अधिकारी दिनेश, नवीन सिंह, गुप्तेश्वर, वर्धन हिमांशु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संजय सिंह | प्रेस रिपोर्टर, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें