Search
Close this search box.

थाना चुनार पुलिस द्वारा गाली-गलौज व धमकी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 06.01.2026 को वादी अजय पाण्डेय पुत्र रमेश पाण्डेय निवासी कुसंहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद होने पर गाली-गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-11/2026 धारा 351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.02.2026 को उप-निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राज बहादुर सिंह उर्फ पुडुक्कु सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह उर्फ कल्लू सिंह निवासी कुशंहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें