Search
Close this search box.

अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

बलिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पकड़ी थाना पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अपहृता को पूर्व में ही सकुशल बरामद किया जा चुका है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लंबित विवेचना और अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 58/25 से संबंधित अभियुक्त विश्वजीत सिंह (26) पुत्र हरिन्द्र सिंह, निवासी ग्राम अदमापुर, थाना रघुनाथपुर, जनपद सिवान, बिहार को सहरोजा गांव से पहले तिराहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई थाना पकड़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 58/25, धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश यादव, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें