Search
Close this search box.

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, बरेसर पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर । जनपद के बरेसर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान तिलठिया रोड पर मौजूद थे।

इसी दौरान विशाल कुमार उर्फ धनजीत पुत्र राजेश राम निवासी अलावलपुर, थाना बरेसर को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में मुकदमा संख्या 152/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर अपहरण, दुष्कर्म, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय व उनकी टीम ने की।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें