Search
Close this search box.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन

मरदह। सिंगेरा।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया.लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए.सीटीईटी परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की नजर में हुई।इसमें सुबह की शिफ्ट में पेपर-द्धितीय और दोपहर की शिफ्ट में पेपर-प्रथम का आयोजन हुआ परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों समय से पहुंचे और नियमों का पालन किया।किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तरह सीटीईटी परीक्षा 2026 में भी सफलता के लिए केवल विषय की तैयारी ही काफी नहीं होती, बल्कि परीक्षा से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी होना भी जरूरी है.इस बार बोर्ड ने सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर काफी सख्ती बरती थी। इसके तहत रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के साथ-साथ सही पहचान पत्र और नियमों का पालन किया।इसी क्रम में मरदह ब्लाक के एम आर डी पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा में भी सीटीईटी परीक्षा प्रथम पाली में सकुशल सम्पन्न हुई।जिसमें अभ्यर्थियों को किसी भी अनुसूचित सामाग्री को लेकर कक्षों में जाना रोक था जैसे हेयर बैंड,मोबाइल फोन,पर्स,बेल्ट,घड़ी,बैंग,हेलमेट,आदि चीजों को प्रतिबंधित किया गया था।परीक्षा केंद्र के बाहर इस दौरान भारी मात्रा में महिला व पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती मौजूद रहीं।मरदह से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट/ ब्यूरो चीफ संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें