Search
Close this search box.

सपा पीडीए के कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा का स्वागत

गाजीपुर – मरदह क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरगंज गांव के सामने उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व जहुराबाद व सदर विधानसभा की पूर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा का समाजवादी पीडीए व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र की स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत स्वागत अभिनंदन किया गया।स्वागत से अभिभूत पूर्व मंत्री ने इशारों- इशारों में ही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 हेतु बूथ स्तर तक डटे रहने का अपील करते हुए मतदाता सूचि एस आई आर में आ रही रूकावटों को बीएलओ से मिलकर सभी मतदाताओं का दूर कराने की बात कही। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी बाबासाहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, युवा सपा नेता मुन्ना यादव,सपा नेत्री पिंकी यादव,गया यादव,घुरा यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मरदह से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें