Search
Close this search box.

बनारस डिवीजन प्रीमियर लीग टी 20 प्रतियोगिता का खिताबी मुक़ाबला डी आर एम डेजलर्स विजेता एवं सी एम एस वारियर्स उपविजेता

वाराणसी 08 फरवरी, 2026 : मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे स्टेडियम मंडल क्रीडा स्थल पर आज से बनारस डिवीजन प्रीमियर लीग T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीएमएस वॉरियर्स और डीआरएम डेजलर्स के बीच खेला गया।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नादिर हुसैन

डीआरएम डेजलर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 223 रन बनाए। डीआरएम डेजलर्स की तरफ से रामप्रवेश ने 29 बाल पर 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रन, प्रमोद राय ने 20 बाल पर 5 चौके की मदद से 32 रन,आशीष सिंह ने 19 बॉल पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन बनाए।

डी आर एम डेजलर्स की विजेता टीम

सीएमएस वारियर्स के तरफ से शैलेश ने तीन ओवर में 28 रन देखकर एक विकेट , राम प्रवेश यादव चार ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट और शैलेश कुमार ने पांच ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया । 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएमएस वॉरियर्स की पूरी टीम 178 रन पर आउट हो गई। डीआरएम डेजलर्स ने 49 रन से मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया।

सी एम एस वारियर्स की उपविजेता टीम

सीएमएस वॉरियर्स की तरफ से नादिर ने 27 बाल पर 5 चौके की मदद से 34 रन तथा ऋषभ ने 14 बाल पर दो चौके की मदद से 13 रन,रामप्रवेश यादव ने 12 बाल पर 13 रन,अनिल श्रीवास्तव ने 11 बॉल पर दो चौके की मदद से 15 रन,लक्ष्मण यादव ने 22 बॉल पर 3 चौके की मदद से 26 रन और आशीष चौधरी ने 17 बॉल पर 5 चौके की मदद से 33 रन बनाए।

बेस्ट बॉलर बलेंद्र पाल

डीआरएम डेजलर्स की तरफ से आर पी यादव ने 04 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट,मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेन्द्र वैस ने 04 ओवर में 36 रन देकर 04 विकेट और अमित कुमार ने 04 ओवर में 29 रन देकर 02 विकेट विकेट प्राप्त हुआ। डीआरएम डेजलर्स के श्री रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन द्वारा दिया गया।

सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रामप्रवेश यादव

इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने बेस्ट बॉलर का पुरस्कार श्री बलेन्द्र पाल, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार श्री नादिर हुसैन को तथा मैन ऑफ दी सीरिज का पुरस्कार श्री राम प्रवेश यादव को प्रदान किया।

ज्ञातव्य हो कि बनारस डिवीजन प्रीमियर लीग टी 20 प्रतियोगिता का आयोजन 4 फरवरी से 8 फरवरी, 2026 तक किया गया जिसमें डी आर एम डेजलर्स, ए डी आर एम चैलेंजर्स,ए डी आर एम एवेंजर्स एवं सी एम एस वॉरियर्स टीमों में मंडलीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिले जुले खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सभी टीमों में 4 से 5 अधिकारी शामिल किए गए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें