Search
Close this search box.

फर्जी अभ्यर्थी बनकर सीटीईटी परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

गाजीपुर – दिलदारनगर स्थित न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। आरोपी किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, जिससे जालसाजी का मामला सामने आया। यह घटना परीक्षा कक्ष संख्या 12 में हुई, जहां रोल नंबर 214105562 पर पंजीकृत रंजीत यादव के स्थान पर अंकित कुमार सिंह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।विद्यालय प्रबंधक दिलशाद खान को संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलदारनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान अंकित कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि उसने जाली आधार कार्ड और फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे परीक्षा में बैठने की कोशिश की थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए।उप निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार सिंह (26) पटना, बिहार का निवासी है और उससे पूछताछ जारी है

Leave a Comment

और पढ़ें