- भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाया
- आश्रम के संचालन में हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
- भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में शिवरात्रि की पावन रात्रि पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री संजय गौड़ पहुंचे। उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया तथा विधि-विधान से भगवान शंकर का पूजन-अर्चन किया।

पूजन के उपरांत मंत्री जी आश्रम की गौशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता को गुड़ खिलाकर सेवा की। इस अवसर पर मंत्री जी ने आश्रम की व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के संचालन और विकास में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से मंत्री संजय गौड़ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके साथ पहुंचे इंजीनियर रमेश पटेल एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
भिखारी बाबा ने बताया कि मंत्री जी की लंबे समय से आश्रम आने की इच्छा थी और शिवरात्रि के शुभ अवसर पर उनका आगमन संभव हो सका।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी विशाल मौर्या, रामबाबू मोदनवाल, अरविंद उमर बैस, परमानंद महाराज, सूरज जी महाराज, इंद्रपति पांडे जी महाराज, शुखराम जी महाराज, आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी कृष्णावती, विनीता गुप्ता, मधु उमर बैस, आकाश केसरी, देव उमर बैस, सोनू जायसवाल, सविता मिश्रा, कलावती चौबे एवं ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या सहित








