Search
Close this search box.

गाजीपुर: पांच हजार रुपए घूस लेते सहायक विकास अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: कौशल किशोर सिंह सहायक विकास अधिकारी को घुस लेते हुए उप्र सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारीयों ने गिरफ्तार कर लिया। सहायक विकास अधिकारी ने पद का दुरपयोग करते हुए जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 5000 घूस की मांग की थी।

बता दें की पप्पू पासवान ने अपने भतीजे का सुरज पासवान के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने सहायक विकास अधिकारी कौशल किशोर सिंह के पास गया था। अधिकारी ने प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 5000 घुस की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उप्र सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी से की।

जिसके बाद जांच से आरोप कि पुष्टि होने के फलस्वरूप कौशल किशोर सिंह को टीम ने घुस लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में उप्र सतर्कता अधिष्ठान विभाग की टीम ने आरोपी अधिकारी पर उचित धारा लगाकर जेल भेज दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।