Search
Close this search box.

वाराणसी: ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला, मुकदमा दर्ज

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखंडी हाथी बाजार निवासी एवं वर्तमान ग्राम प्रधान रामबाबू राजभर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान रामबाबू राजभर का आरोप है कि गद्दोपुर (थाना जंसा) निवासी संतोष कुमार पटेल द्वारा आए दिन गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी जाती रही है। 17 फरवरी 2026 को उनका भांजा रेलवे फाटक की ओर से घर जा रहा था, तभी संतोष कुमार पटेल ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि उसके सिर पर ईंट एवं लाठी-डंडे से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर जब ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, तो आरोप है कि संतोष कुमार पटेल ने उनके ऊपर भी ईंट व लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही प्रधान कार्यालय में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में जंसा पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी संतोष कुमार पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3), 125 एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें