Search
Close this search box.

शिखर धवन ने 40 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, आयरिश गर्लफ्रेंड संग बंधे विवाह बंधन में

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने 40 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ विवाह किया।

सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं।

शिखर धवन ने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें दोनों पारंपरिक अंदाज में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

गौरतलब है कि धवन भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं और अपने आक्रामक खेल के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें