Search
Close this search box.

बीएचयू परिसर में फायरिंग से हड़कंप, छात्र धरने पर बैठे

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना एक हॉस्टल के बाहर हुई, जहां बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार तीन युवकों ने उन पर गोली चलाई।

घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया और छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। एक अन्य जानकारी के मुताबिक, यह मामला छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें करीब चार राउंड गोलियां चलने की चर्चा है।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर धरने पर बैठ गए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें