इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा 22 फरवरी को सिद्धार्थ होटल में डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब की ओर से “प्रोजेक्ट” के अंतर्गत एक जरूरतमंद महिला को प्रेस प्रदान की गई तथा एक कुलर भेंट किया गया। साथ ही एक आकर्षक पेंटिंग का उद्घाटन किया गया, जो क्लब की रचनात्मक सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त हैप्पी स्कूल में स्मृति पत्थर का अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम की विशेष गरिमा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (डीसी) प्रिया नारायण की उपस्थिति से बढ़ी। उनके मार्गदर्शन में सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।
क्लब की अध्यक्षा रचना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। उपाध्यक्ष नीरु चौरसिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सचिव निधि श्रीवास्तव के कुशल समन्वय से कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हुआ। आईएसओ कुसुम गुप्ता की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कोषाध्यक्ष जसविंदर कौर द्वारा वित्तीय प्रबंधन व्यवस्थित रूप से किया गया, जबकि संपादक नेहा दुबे ने प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाई। पूर्व अध्यक्षा सरिता दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में स्नेह लता द्विवेदी, सुमन शर्मा, ज्योति सोनी, दिव्या वर्मा, प्राची श्रीवास्तव, मंजूषा पाण्डेय, शशि बाला, अनीता यादव, अनीता श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, सरिता वर्मा, रूपा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, मधु माधुरी, सावित्री, संध्या, नीलम, आकांक्षा, रागिनी, दीपा एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।









