Search
Close this search box.

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लिवर कैंसर से निधन

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, उनका इलाज यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्रिकेट जगत और रिंकू सिंह के प्रशंसकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

Leave a Comment

और पढ़ें