मैनपुरी में पुलिस और सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। होली के मद्देनजर बिहार सप्लाई के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप को बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कुरावली थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने ट्रक समेत अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।








