Search
Close this search box.

Bairia Police Station पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए, दो बांस के डंडे बरामद

बलिया। जनपद के Bairia Police Station पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो अदद बांस के डंडे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया Omvir Singh के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 मार्च 2025 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई कि उसके पुत्र को कृष्णा वर्मा, अंतिम सिंह, आलोक सिंह एवं कुछ अन्य लोगों ने कमरे में बंद कर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना बैरिया में मु0अ0सं0 77/2026 धारा 109/191(2)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार एवं उपनिरीक्षक राजधर यादव मय पुलिस टीम बीबी टोला पुल पर मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमे से संबंधित तीन अभियुक्तों—

  1. कृष्णा वर्मा (उम्र 33 वर्ष) पुत्र सुदामा प्रसाद वर्मा,
  2. अंतिम सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र स्व. वशिष्ठ सिंह,
  3. आलोक सिंह (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र स्व. वशिष्ठ सिंह,
    सभी निवासी ग्राम जमालपुर, थाना बैरिया, जनपद बलिया—को समय लगभग 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल पर चश्मदीद गवाह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अदद बांस के डंडे भी बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 77/2026 धारा 109/191(2)/333 बीएनएस, थाना बैरिया, जनपद बलिया

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस के डंडे

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
  • उ0नि0 श्री राजधर यादव
  • हे0का0 जयकिशुन पाल
  • हे0का0 देवाश्रय यादव
  • हे0का0 शिवप्रकाश सिंह

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें