आज दिनॉकः 09.03.2026 को पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार लखनऊ में आयोजित होली मिलन समारोह अत्यन्त हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सभी पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा समारोह में उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उ0प्र0 पुलिस की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों की माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा विभिन्न मंचों पर सराहना की गई है, जो समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा यू0पी0 पुलिस को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इससे पुलिस बल की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, दक्ष तथा समन्वित बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने यह भी कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1384 भवनों का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। इससे पुलिस कर्मियों की आवासीय सुविधाओं आदि में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा पुलिस बल के सर्म्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुये सभी को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने कर्तब्यों के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।








