गाजीपुर। मरदह ब्लॉक में आज दिनांक 13मार्च 2026 को जनपद गाजीपुर के विकास खंड मरदह के सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के विकास खंड मरदह के सभागार में 30ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड मेंबर तथा पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 13/03/2026को पंचायत विकास योजना पर किया गया।
शेष ग्राम पंचायत का प्रशिक्षण 14/03/2026 को दिया जायेगाप्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत )श्री अजित गुप्ता , ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के द्वारा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना,के संबंध में जानकारी दी जा रही है ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय,वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जाय ।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक शशि कुमार एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रधान हँसा चौहान, मनोज कुमार गौतम, रामविजय, मुन्ना यादव, पंचायत सहायक आरती राऊ, रिंकू, आदित्य, विकास, पंकज वार्ड मेंबर मंजू, मादूरी, संतोष, गणेश आदि लोगों का उपस्थित रहे।
धर्मेंद्र कुमार मरदह गाजीपुर।








