Search
Close this search box.

वाणिज्य बंधु बैठक में व्यापारियों ने उठाई समस्याएं, समाधान की मांग

लखनऊ । अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित वाणिज्य बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विद्युत विभाग द्वारा बिना सहमति व्यापारियों के लोड बढ़ाए जाने से बढ़ रहे बिजली बिलों का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे गलत कमर्शियल हाउस टैक्स बिलों पर भी नाराजगी जताई। कहा कि पुराने भुगतान के बावजूद कई वर्षों की वृद्धि जोड़कर अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

संजय गुप्ता ने आवास विकास की नई उपविधि में 25 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज को अधिक बताते हुए इसे कम करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन ने अयोध्या रोड पर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से लेखराज मेट्रो स्टेशन तक नाला बंद होने और जलभराव की समस्या उठाई। वहीं नगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने रहीमनगर में खुले नाले को बंद कराने की मांग की। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें