Search
Close this search box.

सेवराई तहसील क्षेत्र में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, प्रशासन रहा अलर्ट

गाजीपुर । सेवराई तहसील क्षेत्र में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को पढ़ी जाने वाली अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नमाज से पहले प्रशासन की ओर से मुस्लिम धर्मगुरुओं और समाज के लोगों से अपील की गई थी कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज न अदा की जाए, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। यह अपील पूर्व में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान की गई थी, जिसका लोगों ने पालन भी किया।नमाज के दौरान क्षेत्र की जामा मस्जिद सहित सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। वहीं एसडीएम संजय यादव ने बताया कि रमजान माह के तहत अलविदा जुम्मा और आगामी ईद उल फितर को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की भी समय से ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें