Search
Close this search box.

सेवा समर्पण संस्थान गाजीपुर की बैठक में नई जिला टीम गठित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 15 मार्च को

गाजीपुर। वनवासी कार्य में संलग्न सेवा समर्पण संस्थान गाजीपुर शाखा की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के प्रांतीय छात्रावास प्रमुख संजीव गुप्त के प्रतिष्ठान पर हुई ।क्षेत्रीय पदाधिकारी ब्रजवासी पुरी जी की उपस्थिति में संस्था की जिला टीम का पुनर्गठन करते हुए समाजसेवी गोविंद साहू जी को जिला अध्यक्ष , जिले के प्रमुख व्यवसाई विक्रम अग्रहरि जी को जिला मंत्री, शिक्षक समाजसेवी सुधीर सिंह को उपाध्यक्ष,राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष,डॉक्टर एम डी सिंह को संरक्षक,संतोष जायसवाल जी को व्यवस्था प्रमुख,अभिषेक अग्रवाल जी को आय व्यय निरीक्षक,सुधीर भारती जी को बौद्धिक प्रमुख व महेश अग्रहरि जी को सह मंत्री चुना गया।

संगठन मंत्री हरिहर वनवासी जी व प्रांतीय प्रतिनिधि संजीव गुप्त जी सदस्य चुने गए।इसके साथ की वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित 14 आयामों के आयाम प्रमुख भी चुने गये।संजीव गुप्त ने बताया कि नवनिर्वाचित समिति का शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च को उत्थान फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में 2 बजे होगा।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें