Search
Close this search box.

तेल-गैस किल्लत की अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। Yogi Adityanath के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में गैस और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक खबरों और अफवाहों को तुरंत रोका जा सके। साथ ही सभी जिलों की पुलिस को पेट्रोल पंपों के आसपास सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों व दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। अवैध रूप से गैस का भंडारण या कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें