बलिया। गत दिवस गाड़ी संख्या 15115 लोकनायक एक्सप्रेस के बलिया प्लेटफार्म नंबर एक पर समय 12.33 बजे प्रस्थान होने पर उक्त गाड़ी के B/1 कोच मे चलती गाड़ी में एक महिला पायल सिंह उम्र 18 वर्ष PNR 2513712951 जिनकी यात्रा बलिया से दिल्ली तक थी चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच के गैप में गिर गई।
जिसे तत्काल कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल अमित मिश्रा द्वारा गैप के उसे खींचकर बाहर किया गया जिससे उसकी जान बचाई गई। इसी दरमियान किसी व्यक्ति द्वारा गाड़ी में चेन पुलिंग किया गया महिला ने अपनी यात्रा को जारी रखने की आरपीएफ थाना प्रभारी के सामने इच्छा जाहिर की महिला को B-1 कोच में बोर्ड किया।और वह रवाना हो गयी।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।






