Search
Close this search box.

मानिकपुर में भूमि विवाद गरमाया, एसडीएम ने विद्यालय छत पर बना अस्थायी शौचालय हटवाया, ग्रामीण कोर्ट जाएंगे

चित्रकूट। मानिकपुर तहसील अंतर्गत सरैया ग्राम पंचायत में अवैध कब्जे और भूमि विवाद का मामला सामने आया है। जूनियर विद्यालय भाग-एक के सहायक अध्यापक नरेंद्र सिंह पटेल के खिलाफ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने पहले ही कई आरोप लगाए थे। समिति के अनुसार मिड-डे-मील (एमडीएम) के राशन में गड़बड़ी और विद्यालय परिसर में शराब पीने जैसी शिकायतों के प्रमाण भी सामने आए थे।

इसी विवाद के बाद नरेंद्र सिंह पटेल द्वारा संस्कृत विद्यालय की छत पर अवैध अस्थायी शौचालय बनाए जाने की शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर के एसडीएम मो. असीम ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के बाद तत्काल प्रभाव से उक्त टैंप्रेडी शौचालय को हटवा दिया।

गाटा संख्या 461 के भू-स्वामियों ने इस कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं जताई, क्योंकि शौचालय सार्वजनिक उपयोग में था। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर विद्यालय बना है वह गाटा संख्या 461 अंजनी आदि के नाम दर्ज है। अब ग्रामीण निजी भूमि पर बने विद्यालय के मुआवजे को लेकर न्यायालय की शरण लेने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें