Search
Close this search box.

आयुष्मान हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर में आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक निःशुल्क इलाज, भोजन और सभी रोगों का उपचार उपलब्ध

आयुष्मान हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर में आयुष्मान हेल्थ कार्ड धारकों के लिए ₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां मरीजों को मुफ्त उपचार के साथ उत्तम भोजन की भी समुचित व्यवस्था दी जाती है, जिससे उन्हें बेहतर देखभाल मिल सके।

अस्पताल में डॉ. पी. के. कौशल के मार्गदर्शन में जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त, मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू जैसी बीमारियों का प्रभावी इलाज किया जाता है। जनरल सर्जरी विभाग में पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे पित्त की थैली में पथरी, हर्निया और हाइड्रोसिल का सफल ऑपरेशन किया जाता है।

यूरोलॉजी विभाग में गुर्दे की पथरी और प्रोस्टेट से संबंधित रोगों का इलाज व ऑपरेशन उपलब्ध है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग में बच्चेदानी से जुड़ी गांठ, सफेद पानी (लीकोरिया) तथा अन्य स्त्री रोगों का उपचार किया जाता है।

इसके अलावा नाक, कान और गला (ईएनटी) से संबंधित सभी रोगों के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।पंचकर्म विभाग के माध्यम से सिरदर्द, अनिद्रा जैसी बीमारियों का भी निःशुल्क उपचार किया जाता है, जिससे मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें