प्रयागराज । देश में शिक्षा और रोजगार की मौजूदा स्थिति को लेकर नेता विपक्ष छात्रों के बीच अपनी बात रखने के लिए आज प्रयागराज पहुंचेंगे। राहुल गांधी ने छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आज के हिंदुस्तान में शिक्षा और रोजगार के जो हालात हैं, उनमें छात्रों का भविष्य चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को मिलकर बदलने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रयागराज में छात्रों और युवाओं से इसी मुद्दे पर संवाद करने आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।उनका कार्यक्रम 8 अगस्त को शाम 5 बजे प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।



