Search
Close this search box.

तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर मंथन, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक

वाराणसी । में आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में 7 अगस्त को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक सहभागिता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। काशी की पावन धरती से निकलने वाली तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क कर समाज के प्रत्येक वर्ग को यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।

महानगर संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक कुमार तिवारी, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का भव्य उत्सव बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें