Search
Close this search box.

गुरु हर किशन साहिब का 370वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया

लखनऊ । गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में सिखों के आठवें गुरु साहिब श्री गुरु हर किशन साहिब जी का 370वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया तथा कीर्तन, कथा और अरदास में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अखंड पाठ साहिब के भोग एवं अरदास से हुआ। हेड ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने गुरु हर किशन साहिब के जीवन, सेवा, करुणा और विनम्रता पर प्रकाश डाला। भाई गुरविंदर सिंह एवं रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया।

गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि गुरु हर किशन साहिब ने अल्पायु में ही मानवता की सेवा, दया और परोपकार का महान संदेश दिया। दिल्ली में महामारी के दौरान उन्होंने बिना भेदभाव पीड़ितों की सेवा की और इसी सेवा के दौरान मात्र आठ वर्ष की आयु में ज्योति जोत समा गए।

उन्होंने संगत से गुरु साहिब के आदर्शों को जीवन में अपनाकर जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया। समारोह का समापन सामूहिक अरदास और गुरु के अटूट लंगर के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें