Search
Close this search box.

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, विभिन्न योजनाओं के तहत बांटे चेक

लखनऊ । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के बुनकरों एवं लाभार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में चयनित लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

वाराणसी के जमालुद्दीन, सीतापुर के अकील अहमद, बिजनौर के कफील अहमद और वाराणसी के प्यारेलाल को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं मऊ के सुरेंद्र कुमार, इटावा की सोनी, झांसी की मीरा बाई, बरेली के मो. साजिद अंसारी तथा मेरठ के जय किशन राजपूत को 93-93 हजार रुपये के चेक दिए गए। मुरादाबाद के गुलाम वारिस को 78 हजार रुपये प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में हथकरघा उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। उत्तर प्रदेश हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय, हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल चेन्नई, टाटा ग्रुप बेंगलुरु, डीटीडीसी कार्गो, इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल मुंबई तथा कानपुर के प्रतीक कुमार के साथ समझौते किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें