Search
Close this search box.

राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज, राबर्ट्सगंज में मूल्यांकन पूर्व प्रशिक्षण सम्पन्न‌

सोनभद्र। राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में शासन के आदेशानुसार परिषदीय परीक्षा- 2026 के मूल्यांकन में नियुक्त उप प्रधान परीक्षकों का प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे से 12:00 के मध्य सम्पन्न हुआ।


इस प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप नियंत्रक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अवाक , संघ की विन्ध्याचल मण्डल की मण्डलीय संगठन मंत्री डॉ आरती सिंह एवं विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता तथा परीक्षा विभाग के सहायक अशोक कुमार प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

उप-प्रधान परीक्षकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं अपेक्षा की गई की शासन की मंशा के अनुसार सतर्कतापूर्वक मूल्यांकन कार्य परीक्षकों के साथ मिलकर सम्पन्न कराया जाए।

प्रशिक्षण के दूसरे चरण में अपराह्न 1:00 बजे से 3:00 बजे के मध्य मूल्यांकन में परीक्षक और अंकेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग सभी परीक्षक और अंकेक्षक उपस्थित रहे।

परीक्षकों को सम्बोधित करते हुए उप नियंत्रक डॉ ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस बार मूल्यांकन कक्ष एवं मूल्यांकन केन्द्र पर मोबाइल पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। इण्टर में एक दिन में केवल 45 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन कराया जाएगा।

शासन के दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ अशोक कुमार अवाक ने परीक्षकों को संबोधित करते हुए सुझाव दिया कि अपने सम्मान और गरिमा को कायम रखने हेतु पूरी संवेदनशीलता एवं गम्भीरता से मूल्यांकन कार्य करें जिससे कि बोर्ड द्वारा किसी प्रकार के प्रतिकूल स्थिति का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

और पढ़ें