Search
Close this search box.

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने बनाया इलेक्ट्रिक उड़न वाहन, 40 किमी सफर 10-15 मिनट में पूरा करने का दावा

उत्तराखंड । के अल्मोड़ा जिले के काफलीखान गांव के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने अपनी स्टार्टअप कंपनी हापिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के तहत हापिडा स्काईनेक्स नामक सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप विकसित किया है।

ड्रोन तकनीक पर आधारित यह वाहन पूरी तरह बिजली से संचालित है। रवि टम्टा के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में जहां 40 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं, वहां इस फ्लाइंग व्हीकल से सफर महज 10 से 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

फिलहाल यह वाहन प्रोटोटाइप चरण में है। व्यावसायिक संचालन से पहले इसके व्यापक परीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच और संबंधित सरकारी मंजूरी आवश्यक होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें