बलिया । भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री एवं वरिष्ठ जनसेवक रवि सोनी को नगर पालिका परिषद का नामित सभासद बनाए जाने पर उनके यारपुर बेदुआ स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश की राज्यपाल तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की सलाह पर की गई है।
सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते रहे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रवि सोनी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर और वार्ड की जनता के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार कार्य करेंगे।बधाई देने वालों में राजकुमार राव, महादेव चौबे, अजीत वर्मा, श्याम बाबू रौनियार, घनश्याम दास, दीपक वर्मा और राजेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।









