Search
Close this search box.

यूपीटीईटी 2026: नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, 15 केंद्रों पर 30,438 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर आयोग की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिले में 2, 3 और 4 जुलाई को कुल पांच पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 30,438 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन, दीवार घड़ी, जनरेटर, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य होगी। पुलिस ट्रेजरी में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से परीक्षा की निगरानी की जाएगी।

डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी तथा परीक्षा केंद्रों के बाहर अनुमन्य वस्तुओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन नहीं ले जाएंगे। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके किसी निकट संबंधी की परीक्षा संबंधित केंद्र पर नहीं है, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें