Search
Close this search box.

सनबीम स्कूल मुगलसराय में 22 मार्च को “मेधा” छात्रवृत्ति परीक्षा, 55 लाख तक की स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा अवसर

वाराणसी। चंदौली/दुलहीपुर। सनबीम स्कूल मुगलसराय द्वारा देश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 22 मार्च, रविवार को “मेधा” छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कक्षा 10 में अध्ययनरत तथा कक्षा 11 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आकर्षक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने बताया कि सत्र 2026-27 में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले चयनित छात्रों को दो वर्षों तक नि:शुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा। इस परीक्षा के माध्यम से विज्ञान (पीसीएम, पीसीबी), वाणिज्य एवं कला वर्ग के कुल 30 छात्रों का चयन किया जाएगा।

वरीयता सूची में शीर्ष 6 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत (स्कूल फीस, ट्रांसपोर्ट मेंटेनेंस एवं कोचिंग फीस) की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि अगले 10 छात्रों को 50 प्रतिशत तथा 14 छात्रों को 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस प्रकार कुल 55 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी।विद्यालय की प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने बताया कि यह मेरिट स्कॉलरशिप प्रोग्राम छात्र केंद्रित है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करना है।इस परीक्षा में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के छात्र भाग ले सकते हैं।

इच्छुक विद्यार्थी 21 मार्च तक विद्यालय में जाकर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 मार्च को सुबह 9 बजे से आयोजित होगी।

संजय शर्मा ब्यूरो चंदौली।

Leave a Comment

और पढ़ें