Search
Close this search box.

डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रैफिकर गिरफ्तार, छह नाबालिग बच्चों को तस्करी से सुरक्षित मुक्त कराया गया

वाराणसी। चन्दौली /डीडीयू नगर,डीडीयू मंडल वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत साथ स्टाफ एवं बचपन बचाओ आंदोलन की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 22948 UP(भागलपुर – सूरत) सुपरफास्ट एक्सप्रेस के डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर आगमन उपरांत पीछे के जनरल कोच से एक ट्रैफिकर दिनेश मंडल,जिला गोड्डा झारखंड को 06 नाबालिक बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए पकड़ा गया।

जहां सभी नाबालिक बच्चों के काउंसलिंग करने पर सभी ने जिला गोड्डा झारखंड का रहने वाला बताया।जिसे ट्रैफिकर द्वारा उसे एवं उसके माता पिता को रुपयों का लालच देकर अपने खर्चे पर गोड्डा से भागलपुर तक लाने के बाद भागलपुर से बड़ोदरा तक जनरल टिकट लेकर गाड़ी संख्या 22948 UP (भागलपुर सूरत) सुपरफास्ट एक्सप्रेस से ले जाया जा रहा था।

जहां बाल मजदूरों को प्रतिदिन 12 घंटे सोलर प्लांट में मजदूरी के बदले प्रतिमाह 18,000/ रुपया मिलने की बात बताई गई थी।चूंकि मामला बाल तस्करी से संबंधित पाए जाने पर हुए BNSS धारा 105 का पालन करते हुए वीडियोग्राफी कराते हुए बाल तस्कर को उसके अपराध से अवगत कराते हुए कब्जा लिया गया।

सभी नाबालिक बच्चों को उसके परिजन तक सही सलामत पहुंचाने के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क/डीडीयू को सुपुर्द किया गया और बाल तस्कर हेतु मुगलसराय कोतवाली को सुपुर्द किया गया।

जहां कोतवाली मुगलसराय द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।उक्त अभियान में आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक शीतला प्रसाद, अमरजीत दास,सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह,आरक्षी विनोद कुमार भारती,एस के त्रिपाठी एवं बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता शामिल रही।

Leave a Comment

और पढ़ें