Search
Close this search box.

वाराणसी में 16 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य पर एक्सीलेंस अवॉर्ड, संरक्षा व सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित

वाराणसी । 18 मार्च 2026: मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन द्वारा भारतेन्दु सभागार में आयोजित समारोह में संरक्षा, सुरक्षा एवं राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले फरवरी 2026 के 16 रेल कर्मचारियों को “Excellence Award” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि परिचालन, इंजीनियरिंग, सिगनल एवं दूरसंचार, लेखा, भंडार, विद्युत, सुरक्षा, वाणिज्य एवं संरक्षा विभागों ने समन्वित प्रयासों से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने उन कर्मचारियों की सराहना की, जिन्होंने सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की।इस अवसर पर सम्मानित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इन कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सतर्कता बनाए रखते हुए संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम. रमेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त करने वालों में सपना कुमारी, राजेन्द्र, उमेश कुमार राम, अजय कुमार, संजय कुमार सेठ, मुन्ना कुमार, पिन्टू कुमार, मनोज कुमार, कौशल सिंह, अरुण कुमार पटेल, अमित त्रिपाठी, योगेश कुमार सेठ, कौशल किशोर, विनय कुमार, चंदन कुमार रावत एवं सतीश कुमार वर्मा शामिल

Leave a Comment

और पढ़ें