बलिया। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित नौ दिवसीय जनकल्याण मेले का गुरुवार को दूसरा दिन आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विकास भवन स्थित कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने स्टॉल पर उपस्थित रहकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करें तथा पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाएं।
सीडीओ ने कहा कि प्रतिदिन दो विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित होंगे और प्रत्येक दिन के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया
रिपोर्टर संजय सिंह बलिया उत्तर प्रदेश।









