Search
Close this search box.

उत्तर भारत में मौसम का अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

दिल्ली। उत्तर भारत में आज मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 4 से 6 घंटों के भीतर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

दोपहर 2 से 3 बजे के बाद राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में दोपहर बाद आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें